बनारस: 'हनुमान चालीसा' पर सिंगर सुखविंदर ने किया डांस, मचा बवाल; जानें क्या है मामला

By: Pinki Tue, 29 Mar 2022 5:39:18

बनारस: 'हनुमान चालीसा' पर सिंगर सुखविंदर ने किया डांस, मचा बवाल; जानें क्या है मामला

मशहूर गायक, गीतकार और संगीतकार सुखविंदर सिंह अपने नए डांस वीडियो को लेकर विवादों में फंस गए हैं। वाराणसी के चेतसिंह घाट पर सुखविंदर सिंह अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' पर डांस कर रहे थे। इस दौरान वे जूते पहने दिखे। हनुमान चालीसा के फिल्मांकन के दौरान सुखविंदर सिंह के साथ उनके दर्जनों को-आर्टिस्ट भी पैरों में जूते पहने नजर आए। इस बारे में सुखविंदर सिंह ने भी दो टूक जवाब दिया कि ऐसा करने से भावना कम होती है तो आप प्रूफ करिए। हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।

sukhwinder singh,hanuman chalisa,sukhwinder singh dance with shoes

वाराणसी के गंगा किनारे चेतसिंह घाट पर हनुमान चालीसा की चौपाइयों की गूंज, हांथों में भगवा झंडा और डांस करते तमाम कलाकारों के साथ गंगा घाट पर मशहूर गायक, संगीतकार और गीतकार सुखविंदर सिंह लेकिन सुखविंदर सिंह के नए म्यूजिक वीडियो 'हनुमान चालीसा' की शूटिंग के दौरान जो बात सबसे ज्यादा नोटिस की गई वो ये थी कि सुखविंदर सिंह और उनके साथ दर्जनों को-आर्टिस्ट हनुमान चालीसा पर डांस के दौरान जूते भी पहने हुए थे।

इस विवाद पर सुखविंदर सिंह का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा- 'हमारा मकसद भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है।' सुखविंदर सिंह का ये गाना 7 अप्रैल को रिलीज होगा।

ये भी पढ़े :

# The Kashmir Files Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'द कश्मीर फाइल्स' की रफ्तार, 18वें दिन इतना रहा कलेक्शन

# जर्नलिस्ट संग जॉन अब्राहम की तू-तू-मैं-मैं, गुस्से में बोले - 'दिमाग छोड़कर आए हो', पढ़े पूरा मामला

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com